Tuesday, September 15, 2026
24.1 C
Bhopal

80 करोड़ के बैंक घोटाले मामले का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिला सहकारी बैंक कोलारस शाखा में हुए करीब 80 करोड़ रुपए के गबन मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी शिवम पाराशर को कोलारस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया

81 लाख की हेराफेरी की थी

जानकारी के मुताबिक, शिवम पाराशर (27) जिला सहकारी बैंक की कोलारस शाखा में पदस्थ था। साल 2020-21 के दौरान उसने अपने निजी खातों का उपयोग कर बैंक से करीब 81 लाख रुपए की गबन किया। इस मामले में थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 386/21 के तहत IPC की कई गंभीर धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

तीन साल बाद गिरफ्त में आया आरोपी

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी विजय यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस ने शिवम की तलाश में टीम लगाई। तीन साल की तलाश के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवम का पिता पहले से जेल में

शिवम के पिता राकेश पाराशर, जो इस 80 करोड़ के बहुचर्चित घोटाले के मुख्य आरोपी हैं, पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में बंद हैं। इस गबन कांड में अब तक कई अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में आ चुके हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ में जुटी है।

घोटाले से जुड़े दस्तावेज और बैंक लेन-देन की जांच आर्थिक अपराध शाखा और अन्य एजेंसियां कर रही हैं।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img