Tuesday, September 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

  • ABVP ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

भोपाल। रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज में मुस्लिम छात्रों के गिरोह द्वारा हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने की शर्मनाक घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल महानगर द्वारा आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया।

ABVP ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिषद ने आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सजा, कॉलेज प्रशासन की भूमिका की जांच, और छात्राओं की सुरक्षा हेतु सभी कॉलेजों में एंटी-हरासमेंट सेल बनाने की माँग उठाई।

भोपाल महानगर के मंत्री शिवम जाट ने कहा:
“यह घटना केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। यह अजमेर कांड की पुनरावृत्ति है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि प्रदेश की बेटियाँ स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की यह माँग :

  1. दोषियों पर BNS, POCSO एवं IT एक्ट की धाराओं के अंतर्गत फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाई जाए।
  2. इस कांड में संलिप्त किसी भी कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए।
  3. प्रदेश भर के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा हेतु प्रभावी तंत्र, हेल्पलाइन, एंटी-रैगिंग एवं एंटी-हरासमेंट सेल सक्रिय किए जाएं।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img