Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

अवैध संबंधों के चलते गरदन मरोड़कर की थी युवक की हत्या

देवास। अंचल के हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डूंगरी में करीब नौ दिन पहले मिले युवक के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक की हत्या गरदन मरोड़कर की गई थी। युवक के अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से थे, हत्या करने वालों में महिला का पति व उसके तीन साथी शामिल है। मर्ग जांच के बाद पुलिस द्वारा चार आरोपितों पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन को राउंड अप कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

जीवन व कुमेरसिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, बाद में सभी डूंगरी जंगल की ओर चले गए थे, इसके बाद जीवन वापस नहीं आया था। जांच मेंं पुलिस को पता चला कि कुमेरसिंह ने जीवन पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार किया था, उसके नीचे गिरने पर गरदन मरोड़कर हत्या कर दी, इसमें भादरसिंह, छोटूलाल और अशोक ने साथ दिया, बाद में शव को खेत के पास छुपाया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कुमेर की पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण विवाद हुआ था, बाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुमेरसिंह नाल निवासी ग्राम डूंगरी, छोटूलाल नाल निवासी ग्राम निमावरा थाना सिद्दीकगंज सीहोर, भादरसिंह नाल निवासी ग्राम हरनावदा थाना सोनकच्छ देवास, अशोक नाल निवासी ग्राम डेरिया हाटपीपल्या के विरुद्ध केस दर्ज किया। हाटपीपल्या थाना टीआइ दीपक सिंह यादव ने बताया तीन आरोपितों को राउंड अप किया है, पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img