भोपाल के करीब 25 इलाकों में बुधवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें कोलार रोड स्थित गेहूंखेड़ा, सेमरी, अमरावत, अमराई, बैरागढ़ चिचली जैसे कई बड़े इलाके शामिल हैं। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आनंदम, कल्याणी कुंज, पूर्वांचल फेस-2, रीगल कलश, शिवलोक ग्रीन, अभिनव कैम्पस एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा, इतवारा रोड एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैयानगर, अमरावत एवं आसपास।




