Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

बाइक दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए ठगे

जूनी इंदौर पुलिस ने सीजिंग की बाइक दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने छात्र से रुपए लेने के बाद भी बुलेट नहीं दी। ईडब्ल्यूएनएक्स निवासी रूद्र गुप्ता की शिकायत पर लालबाग निवासी विक्की उर्फ उज्जवल पिता नवीन जैन के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है।

सस्ते में अच्छी कंडीशन की बुलेट पुलिस ने बताया कि रूद्र बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। विक्की जैन उसका परिचित है। उसने बताया था कि यार्ड में सीजिंग की हुई बुलेट बिकने के लिए खड़ी है। विक्की ने कहा कि सस्ते में मिल सकती है। उनकी कंडीशन भी अच्छी है।

रूद्र ने बुलेट लेने की इच्छा जताई। तब विक्की के दोस्त अर्पित टॉक ने कुछ फोटो व्हाट्स ऐप पर भेजे। गाड़ी पसंद आई तो रूद्र 22 जनवरी को पिता को लेकर बुलेट लेने अर्पित टाॅक की दुकान पर पहुंचा।

किस्तों में दिए 1 लाख 60 हजार वहां विक्की ने बताया कि अर्पित श्रीराम फायनेंस में सीजिंग की गाड़ी का काम देखता है। बुलेट गाड़ी की जानकारी लेने के बाद 1 लाख 60 हजार रुपए में सौदा किया। इसके बाद अलग-अलग किश्त में रुपए दिए गए।

विक्की के कहने पर जितेंद्र चौहान, कैलाश और अन्य के खातों में रुपए ट्रांसफर कराए। लेकिन, विक्की ने बुलेट देने में थोड़ा समय लगने की बात कही।

कुछ दिन टालने के बाद विक्की ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। अब वह न बाइक दे रहा है और न रुपए लौटा रहा है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img