Friday, November 27, 2026
25.1 C
Bhopal

सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम

स्पेन और दुबई के दौरे से डॉ. मोहन यादव की वापसी के बाद मंगलवार रात को सीएम सचिवालय से मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम. को हटा दिया गया। सिबी चक्रवर्ती एम. को भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद सीएम सचिवालय में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। चक्रवर्ती को राज्य शासन के मंगलवार को जारी आदेश में मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। उनके पास यह विभाग मुख्यमंत्री के सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।

मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।

Hot this week

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img