Friday, November 27, 2026
26.5 C
Bhopal

भोपाल-नागपुर के दो चोर विदिशा में गिरफ्तार

विदिशा में दो घरों में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने भोपाल और नागपुर के रहने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 9 लाख रुपए कीमती माल बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, नगदी, टीवी और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। आरोपियों से एक वाहन भी जब्त किया गया है।

विदिशा में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, निगरानी बदमाशों से पूछताछ की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

भोपाल के चांदबाड़ी निवासी 23 वर्षीय रोहित रजक और नागपुर के गांधीबाग निवासी 24 वर्षीय ग्यानी शंकर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

पहले घर से 7 लाख का सामान की चोरी

19 जुलाई को मुखर्जी नगर कॉलोनी निवासी रामकृष्ण रघुवंशी के घर में चोरी की गई थी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस मामले में पुलिस ने दो सोने की झुमकी, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पायल, एक करधौनी, सात चांदी के सिक्के और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दूसरे घर से TV और चांदी के जेवर चोरी दूसरी चोरी की वारदात भगत सिंह कॉलोनी में हुई थी। यहां रेखा लोधी के सूने घर से चोर 43 इंच की सेमसंग टीवी, चांदी की पायल, बिछूड़ी और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

Hot this week

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img