Monday, July 6, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल में अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भोपाल में अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एक्सेस स्कूटर से अंग्रेजी शराब की पेटियां सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 66 लीटर अंग्रेजी शराब और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 84 हजार 600 रुपए आंकी गई है

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीबी मॉल के सामने यश बैंक के पास मैदान में एक युवक झाड़ियों के पास शराब छिपाकर खड़ा है और एक्सेस स्कूटर से उसकी तस्करी करने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी के पास से 88 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशू सेन उर्फ छोटा लिल्ली (21 वर्ष) निवासी दूध डेयरी चौराहा, बंगला गली, पंचशील नगर, थाना टीटी नगर के रूप में हुई है। आरोपी स्कूटर से शराब की पेटियों को एक-एक कर ले जाने की तैयारी में था। पुलिस को मौके से कुल 08 पेटियों में रखी 88 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिन्हें झाड़ियों में काली पन्नी से छिपाकर रखा गया था।

एक्सेस स्कूटर दोस्त से लिया था उधार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की पेटियां अपने दोस्त सत्यम पाण्डेय के स्कूटर से ले जा रहा था। जब उससे शराब के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड

  • थाना हबीबगंज – धारा 294, 324, 325, 506, 34 भादंवि (प्रकरण क्रमांक 452/22)
  • थाना टीटी नगर – धारा 294, 323, 327, 427 भादंवि (प्रकरण क्रमांक 645/23) के तहत मामला दर्ज है।

Hot this week

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

Topics

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img