Wednesday, June 24, 2026
30 C
Bhopal

ईद पर राजधानी की यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट

आगामी ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख बाजारों, विशेषकर जुमेराती, चौक बाजार, आजाद मार्केट, छोटा और बड़ा बैरागढ़, नवबहार चौक, हनुमानगंज और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए नगर यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। 24 से 30 मार्च तक इन बाजारों में वाहन पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग और यातायात नियंत्रण के लिए सख्त नियमों को लागू किया जाएगा।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध ईद के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए चौक बाजार, जुमेराती, आजाद मार्केट, नवबहार चौक और आसपास के क्षेत्रों में बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने यह कदम बाजारों में सुचारू आवाजाही बनाए रखने और जाम से बचने के लिए उठाया है।

दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए ऑप्शनल पार्किंग

बाजार क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोपहिया और तिपहिया वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करने की अनुमति होगी। इन वाहनों के लिए प्रशासन ने सदर मंजिल और सरस्वती प्रशासन के पास स्थित मल्टीलेवल पार्किंग को अधिकृत किया है, ताकि बाजारों में अव्यवस्था न फैले और राहगीरों को चलने में कोई असुविधा न हो।

सुबह 7 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग की छूट व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक वाहनों के माध्यम से सामान की लोडिंग और अनलोडिंग की अनुमति दी है। इस समयावधि के बाद बाजार क्षेत्र में केवल पैदल खरीदारों को प्रवेश मिलेगा, जिससे बाजारों में अनावश्यक वाहन दबाव को रोका जा सके।

अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग के विशेष प्रबंध

  • भारत टॉकीज की ओर से बाजार आने वाले सभी दोपहिया वाहनों को केवल लालघाटी मैदान में पार्क किया जाएगा।
  • संगम टॉकीज की ओर से आने वाले सब्जी विक्रेता अपने चारपहिया या तिपहिया वाहनों को सब्जी मंडी परिसर में ही पार्क करेंगे।
  • लक्ष्मीपुरा, रंगमहल कार्नर, इतवारा, मारवाड़ी रोड, हमीदिया रोड आदि से आने वाले चारपहिया और तिपहिया वाहनों को चौक बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Hot this week

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

Topics

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img