Saturday, September 12, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय एसीपी मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे और उनके परिजन उज्जैन गए हुए थे।

​बदमाशों ने पहले मुख्य गेट और फिर अंदर के दरवाजों का लॉक तोड़ा। चोर घर में रखे करीब 6 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। नकदी वह रकम बताई जा रही है जो एसीपी ने कुछ महीने पहले लिए गए पर्सनल लोन से बचाई थी।

​पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कार नजर आई है, जिसके आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। गांधीनगर से लेकर कोलार और मिसरोद क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस इलाके के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Hot this week

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...

Topics

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img