Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

जोमैटो-रैपिडो की आड़ में चोरी करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

भोपाल के जोन 2 की थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शहर में सक्रिय एक शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में कीमती धातु के सामान सहित कुल 4.50 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।

डिलीवरी बॉय बनकर करते थे रेकी
पकड़े गए आरोपी राजा पाल, कुनाल उर्फ यश और राहुल बाल्मीकी शहर में जोमैटो और रैपिडो जैसी नामचीन कंपनियों में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। इसी काम की आड़ में वे सुनसान इलाकों और निर्माणाधीन साइट्स की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की राह पर चले गए।

100 कैमरों ने खोला राज
मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे ने बताया कि फरियादी प्रशांत तिवारी ने 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी साइट से करीब 500 किलो वजन के धातु के चैंबर कैप चोरी हो गए हैं। पुलिस ने टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदिग्धों का हुलिया साफ हुआ। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को अयोध्यानगर फेस-5 से दबोच लिया गया। वही आरोपियों पर भोपाल के पिपलानी, हबीबगंज, छोला मंदिर और गौतम नगर जैसे विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। मुख्य आरोपी राजा पाल पर अकेले 14 मामले दर्ज हैं। इस सफलता में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बरामदगी और आपराधिक रिकॉर्ड

बरामद माल: 04 बड़े चैंबर कैप और 03 मोटरसाइकिलें (2 स्पलेंडर, 1 होंडा शाइन)।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img