Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

टीआई से ब्लैकमेलिंग के मामले में नया मोड़

भोपाल के अयोध्या नगर थाने में पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया ने जिस महिला पर ब्लैकमेल के आरोप लगाए हैं, वह स्वयं को रेप पीड़िता बता रही है। उसकी ओर से पुलिस कमिश्नर सहित विभिन्न अधिकारियों को अपने साथ हुए दुराचार की शिकायतें की हैं। प्रकरण दर्ज कराने वह बीते तीन सालों से लगातार प्रयास कर रही थी।

पीड़िता की ओर से पुरानी शिकायतों की कॉपी और टीआई की वीडियो सार्वजनिक की गई हैं। इन तमाम वीडियों में स्वयं को पीड़ित बताने वाले टीआई और पीड़िता वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कई वीडियों में थाना प्रभारी आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इन कथित वायरल वीडियों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

जानिये पीड़िता ने शिकायत में क्या लिखा है

मैं 2019 में अयोध्या बाइपास में एक ढाबे का संचालन करती थी। राजकुमार कुंसारिया इस समय अयोध्या थाने में बतौर एसआई पदस्थ थे। एक दिन वह मेरे ढाबे में आए। उन्होंने मुझे पहचानते हुए बचपन में साथ पढ़ने की याद दिलाई। बाद में वह आए दिन मेरे ढाबे में आने लगे। क्योंकि मैं पति से सेपरेट हो चुकी थी। कुंसारिया ने मुझे सहारा देने का हवाला दिया। हम दोनों के बीच प्यार हो गया, वह कहते थे, मेरी पत्नी ने मेरे पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा रखा है। मैं उसके साथ आगे कभी नहीं रहना चाहता। जल्द उससे तलाक लेकर हम साथ रहेंगे। मैं उन पर भरोसा करती थी। उन्होंने मुझे लिव इन में रखा, कई बार मेरे साथ जिस्मानी संबंध बनाए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img