Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

वॉट्सऐप पर APK फाइल भेजकर व्यापारी से ठगी

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती रोड स्थित मोबाइल व्यापारी संजय सोनी (42) के बैंक खाते से 30 हजार से अधिक का फर्जी ट्रांजैक्शन होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय ने बताया कि उन्हें वॉट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी गई थी, जिस पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से कई अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गए।

वॉट्सऐप पर APK फाइल भेजी

14 नवंबर को संजय के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड पर एक सर्विस एक्टिवेट कर दी गई है, जिसकी राशि 1460 रुपए है। सर्विस बंद करने के लिए उन्हें वॉट्सऐप पर APK फाइल भेजी गई, जिस पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से फर्जी ट्रांजैक्शन होने लगे।

यूपी में ट्रांसफर हुआ रुपया

संजय ने बताया कि फाइल पर क्लिक करने के बाद उनके पास बैंक से ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे। उन्होंने तुरंत मोबाइल बंद कर सिम कार्ड बदल लिया। जांच में पता चला कि उनके खाते से तीन ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें दो पांच हजार से अधिक के रुक गए, लेकिन एक ट्रांजैक्शन 30,885 रुपए यूपी में किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुका था।

शिकायत पर 11 माह बाद FIR

संजय ने तुरंत बैंक, सीएम हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत की। एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि संजय की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और ट्रांजैक्शन की पूरी जांच कर रही है।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img