आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

MP में 14 घंटे के अंदर 93 IAS-IPS इधर-से-उधर

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मध्यप्रदेश थोकबंद तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 14 घंटे के अंदर तीन आदेश में 93 IAS-IPS के ट्रांसफर किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तड़के करीब 3 बजे पहली लिस्ट में एक साथ 37 IAS अफसरों के तबादले किए गए। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जारी आदेश में एक साथ 47 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया। वहीं शाम करीब 4.30 बजे एक और आदेश में 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए।

तड़के करीब 3 बजे जारी आदेश में 37 IAS इधर से उधर

इससे पहले शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे जारी आदेश में 37 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए गए। इसमें शहडोल, सिंगरौली, पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है।

गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

गुना बस हादसे के बाद कलेक्टर बनाए गए थे बैंस

अमनबीर सिंह बैंस को दो माह पहले हुए बस हादसे के बाद गुना कलेक्टर पदस्थ किया गया था। पन्ना और सिंगरौली के कलेक्टर की पदस्थापना विधानसभा चुनाव के पहले की गई थी। सरकार ने इन दोनों जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया है। शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य का 3 साल का कार्यकाल सितंबर में पूरा होने वाला था, उन्हें भी सरकार ने हटा दिया है।

सिंधिया की नाराजगी के बाद हटाए गए गुना कलेक्टर

अमनबीर सिंह बैंस को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बाद हटाया गया है। पिछले दिनों गुना में जन आभार यात्रा के दौरान सिंधिया मंच से ही कलेक्टर और एसपी पर भड़क गए थे। जब सिंधिया संबोधित कर रहे थे तब कलेक्टर और एसपी मंच पर नहीं थे। सिंधिया ने कहा था- इधर मंच पर रहो, नीचे नहीं जाने का.. एसपी कहां हैं? बुलाओ एसपी को.. मंच पर खड़े रहो दोनों..।

पूर्व गृह मंत्री के दामाद को लूप लाइन में भेजा
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दामाद और कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्रीमन शुक्ल को लूप लाइन में भेजा गया है। उनको योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।
डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद लूप लाइन में डाले गए आईएएस विवेक पोरवाल की मेन स्ट्रीम में वापसी हुई है। उनको लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी के साथ खाद्य सुरक्षा आयुक्त भी नियुक्त किया गया है।

सतना, इंदौर और भोपाल के निगम आयुक्त भी बदले
राज्य शासन ने सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना, इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा और भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण की पदस्थापना की है। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाई गई हैं।

एक साथ 47 IPS अफसरों के तबादले

मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार को 47 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। मंत्रालय से जारी आदेश में अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर और निवाड़ी के एसपी बदले गए हैं। इनके अलावा भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह और डीआईजी मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया गया है।

भोपाल के डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दमोह एसपी बनाया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईपीएस अफसर अखिल पटेल को डीसीपी क्राइम पदस्थ किया गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770