Wednesday, April 1, 2026
32.6 C
Bhopal

हनी ट्रैप में फंसाया,युवती ने ठगे 14 लाख

ग्वालियर में एक वायुसैनिक को हनी ट्रैप में फंसाकर 14 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जब वायुसैनिक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो युवती ने उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

यह मामला ग्वालियर की पुष्कर कॉलोनी निवासी लीडिंग एयर क्राफ्टमैन अमित कुमार चौहान से जुड़ा है, जो महाराजपुरा एयरबेस पर तैनात हैं। अमित ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी पहचान

अमित ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को उनकी पहचान डेटिंग ऐप ‘क्वॉक क्वॉक’ के जरिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। उसने खुद को इवेंट मैनेजर बताया और धीरे-धीरे बातचीत को प्रेम प्रसंग में बदल दिया। उसने अमित से एक इवेंट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बड़े मुनाफे का लालच दिया।

अमित ने उसके कहने पर कई बार पैसे भेजे। बाद में युवती ने बताया कि इवेंट असफल रहा। शिकायत के अनुसार, युवती ने अमित को कई बार मिलने बुलाया और होटल में उनके नाम पर ठहरी। धीरे-धीरे उसने कुल 14 लाख रुपए हड़प लिए। जब अमित ने पैसे और मुनाफे की वापसी मांगी, तो युवती ने उन्हें बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

मामले की जांच जारी

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एयरबेस कर्मचारी द्वारा दी गई शिकायत को जांच में लिया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

Topics

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img