Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Bhopal

ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाई पर पलटी, 4 लोगों की मौत

दमोह में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हैं। हादसा ​जिले के फतेहपुर गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पथरिया के घूघश गांव से ग्रामीणों का एक जत्था छतरपुर के बड़े जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहा था। फतेहपुर गांव के पास चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हटा अस्पताल पहुंचाया गया। 8 घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में हेमेंद्र आदिवासी (10) और छोटी बाई (45) की घटनास्थल पर ही जान चली गई। लक्ष्मण आदिवासी (17) और गंजली बहू (50) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष पटेल ने कहा, ‘ट्रैक्टर ड्राइवर परम लोधी (45), चित्तर राजगौंड (11), कल्पना (10), बल्ला आदिवासी (12), कुंवर आदिवासी (20) और ममता (40) की हालत गंभीर है।’

गंभीर घायलों को हटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर घायलों को हटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के परिजन और घायलों को आर्थिक मदद

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। उन्होंने मृतकों के परिजन को 25-25 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘अपने विधानसभा क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना से दुखी हूं।’

मंत्री लखन पटेल ने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी है।

मंत्री लखन पटेल ने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी है।

नया ट्रैक्टर खरीदने पर तीर्थ स्थान जा रहे थे

कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा, ‘घूघश के रहने वाले मनु राजगौड़ ने कुछ दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। मान्यता के मुताबिक, परिजन नया वाहन खरीदने पर तीर्थ स्थान पर दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। हालांकि, मनु राजगौड़ इनके साथ नहीं थे। वे किसी काम से गांव में ही रुके थे।’

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img