Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

RGPV के सस्पेंड रजिस्ट्रार के घर ईडी का छापा

भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निलंबित रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के घर सोमवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। ईडी के अफसरों ने निलंबित रजिस्ट्रार के घर से दस्तावेज ओर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।फिलहाल कार्रवाई जारी है। ईडी को रजिस्ट्रार राजपूत द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी।

बता दें कि आरजीपीवी में रजिस्ट्रार रहते आरएस राजपूत ने 19.48 करोड़ रुपए सरकारी खाते से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे। घोटाले में गांधी नगर थाने में यूनिवर्सिटी के कुलपति से लेकर रजिस्ट्रार तक सभी के शामिल होने के आरोप लगे थे। इसके बाद कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, तत्कालीन फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, बैंक मैनेजर मयंक सहित 5 पर FIR दर्ज की गई थी। मामला तब सामने आया, जब लगातार एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया।

फरवरी में बनाई थी तीन सदस्यीय समिति

दरअसल, यूनिवर्सिटी के तकनीकी शिक्षा विभाग को फरवरी के दूसरे हफ्ते में शिकायत मिली थी कि यूनिवर्सिटी के अकाउंट से 19.48 करोड़ रुपए रजिस्ट्रार और फायनेंस कंट्रोलर के साइन से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर हुए। जांच के लिए 19 फरवरी 20224 को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने तीन सदस्यीय समिति बनाई थी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img