Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

रिटायर्ड इंजीनियर के लॉकर से मिले 1.17 करोड़ के गहने

भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में संविदा सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर (SE) प्रदीप कुमार जैन के बैंक लॉकर से 1 करोड़ 17 लाख के जेवर मिले हैं। सोने के गहनों के अलावा 53 कैरेट के हीरे और 347 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने 31 अगस्त को करीब तीन घंटे तक नेहरू नगर स्थित बैंक में जैन का लॉकर खंगाला था।

प्रभारी लोकायुक्त एसपी सूर्यकांत अवस्थी का कहना है कि जैन के लॉकर से मिले जेवरात की कीमत को कुल इन्वेंट्री में जोड़ा जाएगा।

प्रदीप कुमार जैन नगर निगम भोपाल से रिटायर्ड होने के बाद फिलहाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भोपाल में संविदा पर सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर (SE) के पद पर हैं। इनकी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत एसपी लोकायुक्त भोपाल को मिली थी। शिकायत की जांच के दौरान 300 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के सबूत भी मिले। इसके बाद 9 अगस्त 2024 को जैन के घर और दफ्तर पर लोकायुक्त की 2 टीमों ने तलाशी ली थी।

भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दफ्तर में बने प्रदीप जैन के ऑफिस में लोकायुक्त की टीम ने 9 अगस्त को छापा मारा था।

भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दफ्तर में बने प्रदीप जैन के ऑफिस में लोकायुक्त की टीम ने 9 अगस्त को छापा मारा था।

सात करोड़ रुपए की संपत्ति के सबूत मिले

9 अगस्त को भोपाल की लार्ड्स कॉलोनी स्थित प्रदीप कुमार जैन के घर और गोविंदपुरा स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने दफ्तर में लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा था। कार्रवाई में परिवार के सदस्यों के नाम फिक्स डिपॉजिट में 75 लाख रुपए कीमत की 25 एफडी मिली थीं। शुरुआती पड़ताल में सात करोड़ रुपए की संपत्ति के सबूत मिले हैं। बंगले का वैल्यूएशन कराना बाकी है। बंगले की कीमत का अंदाजा मिलने पर उसे कुल इन्वेंट्री में जोड़ा जाएगा।

विभाग से मांगे वेतन के असल दस्तावेज

लोकायुक्त पुलिस, जैन को नौकरी के दौरान अब तक मिले वेतन के असल दस्तावेज भी विभाग से ले रही है। जैन के बंगले पर छापे से पहले एजेंसी ने गोपनीय जांच की थी। इसमें पता चला था कि बीते 10 साल में उन्हें सरकार से करीब 75 लाख रुपए वेतन मिला, लेकिन खर्च 2.25 करोड़ से ज्यादा किया है।

6 हजार वर्गफीट में बना कोठीनुमा मकान

भोपाल की पॉश कॉलोनी में प्रदीप जैन का 6 हजार वर्गफीट में कोठीनुमा घर बना है।

भोपाल की पॉश कॉलोनी में प्रदीप जैन का 6 हजार वर्गफीट में कोठीनुमा घर बना है।

प्रदीप जैन का मकान लॉर्ड्स कॉलोनी के प्लॉट नंबर 11 और 12 पर बना है। मकान का निर्माण 6 हजार वर्गफीट पर कोठीनुमा किया गया है। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि घर में केवल सर्वेंट रहते हैं। जैन परिवार अधिकांश विदेश में ही रहता है। उनका बेटा कनाडा में सेटल है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img