Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के चाणक्यपुरी में बिजली लाइन में ब्लास्ट

भोपाल के चाणक्यपुरी से गुजरी बिजली की लाइन में रविवार रात ब्लास्ट हो गया। करीब 20 मिनट तक लगातार चिंगारी के साथ तेज आवाज में धमाके होते रहे। इससे लोग दहशत में आ गए। जिस पोल की लाइन पर आग लगी, उसके नीचे कई कारें खड़ी थी। गनीमत रही कि कारें जलने से बच गईं।

मिनाल के गेट नंबर-1 के पास चाणक्यपुरी कॉलोनी है। जहां करीब 300 परिवार रहते हैं। रहवासी विशाल तोलानी ने बताया, रविवार रात साढ़े 10 बजे कॉलोनी में लगे एक बिजली के पोल में लाइन से धमाके के साथ चिंगारी निकलने लगी। 15 से 20 मिनट तक लगातार चिंगारी और धमाके होते रहे। तेज आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग यहां इकट्‌ठा हो गए। इस पोल के पास ही मकान है। वहीं, नीचे कार और मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। डर था कि कहीं मकान और गाड़ियों में आग न लग जाए। हालांकि, यह आग की चपेट में नहीं आए। जिससे राहत की सांस ली।

रातभर बिजली बंद रही, सुबह भी नहीं आई
रहवासियों ने बताया कि पोल और केबल में आग लगने के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। रातभर बिना बिजली के लोग रहे। सोमवार सुबह भी बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारू की।

कई साल बाद बदली थी केबल
रहवासी तोलानी ने बताया कि कॉलोनी में बिजली की पुरानें केबल लगी हुई है। वहीं, ट्रांसफार्मर में लोड ज्यादा बढ़ रहा है। बावजूद लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं। केबल भी नहीं बदली गई है। इससे हादसे हो रहे हैं।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img