Saturday, February 21, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल के दो कॉलेज छात्र कोलार डैम में डूबे, मौत

भोपाल के चार छात्र रविवार दोपहर पिकनिक मनाने कोलार डैम पहुंचे। नहाते समय तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक ने स्वयं को संभाल लिया और तैरकर किनारे आ गया।

दोनों शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। पोस्टमार्टम बिलकिसगंज में कराया जा रहा है।

मृतक छात्र बिहार और छतरपुर के रहने वाले

बिलकिसगंज थाने के प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस राजपूत (22) निवासी बिहार और उज्ज्वल त्रिपाठी (20) निवासी छतरपुर के रूप में हुई है। प्रिंस भोपाल के एमपी नगर में किराए पर रहता था, जबकि उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों अलग-अलग प्राइवेट कॉलेजों से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। पीएम के बाद एक शव को बिहार और दूसरा छतरपुर भेजा जाएगा।

हादसे का वीडियो भी आया सामने

जानकारी के अनुसार, चारों छात्र कोलार डैम में पिकनिक मनाने गए थे। सभी दोस्त नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक युवक ने खुद को संभाल लिया और किसी तरह हाथ-पांव मारते हुए किनारे पहुंच गया। बाकी दो छात्र पानी में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

18 घंटे बाद मिले शव

बिलकिसगंज थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रविवार देर रात तक दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, तब करीब 11:55 बजे दोनों शव बरामद किए जा सके। टीम ने करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

Hot this week

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

तलाक के केस के दौरान बस ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा | जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में एक...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

Topics

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img