Sunday, March 8, 2026
29 C
Bhopal

डीएवीवी के आईईटी डिपार्टमेंट में छात्रों के दो गुट भिड़े

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (आईईटी) डिपार्टमेंट में बुधवार शाम छात्रों के दो गुट भिड़ गए। झगड़ा डांडिया आयोजन में बाहरी लोगों को बुलाने पर हुआ।

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं को लेकर विवाद हुआ है। वे स्टेज पर चढ़ना चाह रहे थे। कुछ छात्रों के नशे में होने की भी बात कही जा रही है। एबीवीपी छात्र नेताओं को स्टेज पर चढ़ने से मना करने पर विवाद बढ़ा और छात्रों के दो गुट गुत्थमगुत्था हो गए।

एक स्टूडेंट ने बताया कि आयोजन के दौरान कुछ स्टूडेंट बीयर पीकर आए थे। आयोजन में ही सिगरेट भी पी रहे थे।

कैम्पस में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि छात्रों ने कैंपस में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। आईईटी के एक प्रोफेसर के मुताबिक, एबीवीपी के छात्र नेता जब जबरदस्ती मंच पर चढ़ने लगे, तो उन्हें होस्टल वाले छात्रों ने पीटा दिया। कैम्पस इंचार्ज और जिम्मेदार मौके पर नहीं थे। कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हवाले इवेंट किया जा रहा था। वहीं, आईईटी विभाग के प्रोफेसर और पूर्व डायरेक्टर संजिव टोकेकर का कहना है कि झगड़ा हुआ था। कुलपति सर भी यहां आए थे। पुलिस भी आई, इसके बाद सबकुछ फटाफट बंद करा दिया गया था। बता दें, वर्तमान में संजीव टोकेकर की पत्नी आईईटी की डायरेक्टर हैं।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img