Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से रेप

इंदौर के लसूड़िया में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने चार साल पुराने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ कई बार होटल में संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। वही पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपी करण दौरे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

सहेली के जरिए करण से हुई मुलाकात

लसूडिया पुलिस को पीड़िता ने बताया कि करण उसकी सहेली का दोस्त था। चार साल पहले उसकी मुलाकात अपनी सहेली के जरिए ही हुई थी। कुछ समय बाद करण ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और कहा कि घर वाले राजी हो गए तो वह पीड़िता से शादी कर लेगा।

सरप्राईज के बहाने होटल में बुलाया

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सितंबर 2021 में करण ने सरप्राईज देने के बहाने कोरल होटल में बुलाया। यहां एक कमरे में उसने बात करने की बात कहीं। होटल के कमरे में पहले उसने खाना ऑर्डर किया फिर जबरदस्ती करने लगा। तब करण ने फिर से शादी करने की बात कही।

पीड़िता ने बताया कि वो और करण बाद में भी मिलते रहे। शादी को लेकर उनकी कई बार बातें हुई, जिसके बाद 12 सितंबर 2024 को करण ने फिर से उसे कोरल होटल में ले गया। यहां करण ने पीड़िता से संबंध बनाए।

करण के घर पहुंची, शादी के लिए मना किया

इसके बाद पीड़िता ने अपने घर पर करण से शादी के बारे में बता दिया था लेकिन जब वह करण से शादी के लिए पूछती तो वह टाल देता। ऐसे में 3 अक्टूबर को पीड़िता करण के घर चली गई। पीड़िता ने बताया कि इसके चलते वह नाराज हो गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। वहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने घर पर नही बताई थी लेकिन बाद में तबीयत खराब हुई तो परिवार वालो को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ लसुड़िया थाने में केस दर्ज कराया।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img