Monday, April 13, 2026
29.9 C
Bhopal

बुजुर्ग महिला के साथ दो महिलाओं ने की ठगी

ग्वालियर शहर में शातिर ठगों ने एक बार फिर वृद्धा को निशाना बनाकर 30 ग्राम सोने के गहने ठग लिए। इस बार दो महिलाओं ने ही वृद्धा को ठगा है। वृद्धा महाराज बाड़ा के पास स्थित दुकान से पर्स खरीद रही थी, तभी दो महिलाएं पास आई। इन महिलाओं ने नाटकीय अंदाज में रूमाल दिखाया और कहा- इसमें रुपए हैं। इन्हें गिनना है। इसके अंदर नोट की गड्डी झलक रही थी, लेकिन वह नोटों की गड्डी नहीं कागज की रद्दी थी।

वृद्धा को बातों में फंसाकर यह रूमाल थमा दिया, फिर गहने उतरवा लिए। इसके बाद वृद्धा को कुछ दूरी पर अपने साथ ले गईं और गहनों की पोटली लेकर गायब हो गई। वृद्धा के पास कागज की कतरन की गड्डी रह गई। यह वारदात दिनदहाड़े रविवार महाराज बाड़ा और गांधी गोलंबर के बीच हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आई है। वृद्धा बेटे के साथ थाने भी पहुंची, लेकिन पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर चलता कर दिया।

बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर की रहने वालीं सरोज पत्नी राजकुमार जैन अपने बेटे नवीन जैन के साथ दांत के डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थीं। डाक्टर से चेकअप कराने के बाद बेटे ने उन्हें महाराज बाड़ा पर छोड़ दिया। यहां से उन्हें आटो लेकर घर जाना था। वृद्धा यहां से पैदल गांधी गोलंबर तक पहुंची। यहां से उन्हें पर्स खरीदना था। इसी दौरान दो महिलाएं इनके पास आई। इन्होंने ही बातों में फंसाया।

फिर वृद्धा से सोने की तीन अंगूठी, सोने की चेन उतवाकर पोटली में रखवा ली। 500 रुपए का नोट ऊपर लगाकर कागज की रद़्दी वाली गड्डी उन्हें थमा दी। फिर महिलाएं थोड़ी देर में आने की बात कहकर गायब हो गई। कुछ देर बाद वृद्धा को ठगी का अहसास हुआ। फिर वृद्धा सीधे घर पहुंची और स्वजनों को घटना बताई। बेटा जनकगंज थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें ठगी करने वाली महिलाएं भी नजर आई हैं।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img