Thursday, September 10, 2026
27.1 C
Bhopal

Ujjain News: 81 वर्ष के वृद्ध ने 37 साल की महिला को दिया सहारा, कोर्ट में थामा हाथ

वृद्धावस्था में एकाकी जीवन जी रहे 81 वर्ष के वृद्ध ने शुक्रवार को 37 वर्षीय विधवा महिला से एडीएम कोर्ट में शादी कर ली। वृद्ध एक सरकारी विभाग से 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी की मौत के बाद से वह अकेले रह रहे थे। महिला भी अपने पति की मौत के बाद छह साल की बालिका के साथ अकेली रह रही थी। मेल मुलाकात के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया था।

उदयन मार्ग निवासी 81 वर्षीय वृद्ध शासकीय अधिकारी थे तथा वर्ष 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। बच्चे नहीं होने पर उन्होंने एक बालिका को गोद लिया था। वह सालों पूर्व उसकी शादी कर चुके हैं। उनकी पत्नी का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका था। पत्नी की मौत के बाद उनकी 37 वर्षीय महिला से मुलाकात हुई।

दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया था। महिला गृहि‍णी है तथा उसके पति के निधन के बाद से वह अपनी छह साल की बालिका के साथ अकेले जीवन जी रही थी। शुक्रवार को कोठी स्थित एडीएम कार्यालय में वृद्ध तथा महिला ने एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज कर ली।

कोर्ट परिसर में लगी भीड़

81 वर्ष के वृद्ध तथा महिला द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने की जानकारी लगते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर वृद्ध तथा महिला नाराज हो गए। मामले में एडीएम टैगोर ने बताया कि दोनों ने विवाह के लिए विधिवत आवेदन दिया था। दोनों ने स्वजन के साथ उपस्थित होकर शादी की है।

Hot this week

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

Topics

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img