Wednesday, October 7, 2026
32 C
Bhopal

#UkraineRussiaCrisis: यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, राजदूत की अपील- पुतिन से बात करे पीएम मोदी

#UkraineRussiaCrisis: रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूस की ताकतवार सेना के आगे यूक्रेन कब तक टिक पाएगा, कहना मुश्किल है। इस बीच, यूक्रेन ने युद्ध रोकने के लिए हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। यूक्रेन को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में बड़ी उम्मीद नजर आ रही है। यही कारण है कि भारत में यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने मीडिया को संबोधित किया और पीएम मोदी से अपील की कि वे तत्काल यूक्रेन की मदद करें। आइगोर पोलिखा ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के ताकतवर नेता हैं। यदि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे तो पुतिन जरूर सुनेंगे। आइगोर पोलिखा ने अपने संबोधन में महाभारत काल का जिक्र किया और पुराने रिश्तों की दुहाई दी। यह भी कहा कि यूक्रेन की जनता की खातिर और वहां रह रहे भारतीयों की खारित पीएम मोदी आगे आएं और इस मुश्किल घड़ी से यूक्रेन को बाहर निकालें। पढ़िए और क्या कहा नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने

आइगोर पोलिखा ने कहा, हम भारत से और अधिक समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। हम भारत की स्थिति से बेहद असंतुष्ट हैं। हम भारत की मजबूत आवाज की याचना कर रहे हैं।

यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने बताया कि किस तरह आज सुबह रूसी सेना ने हमला शुरू कर दिया। किस तरह शहरों के सटे इलाकों को निशाना बनाया गया। बकौल आइगोर पोलिखा, हम सैन्य मदद की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन दुनिया के बड़े देश मिलकर रूस को रोक तो सकते हैं।

पोलिखा ने कहा, राजधानी कीव के बाहरी इलाके में भी हमारे नागरिक हताहत हुए हैं। कुछ इलाकों में लड़ाई हो रही है। हमारे रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने 5 रूसी लड़ाकू विमानों, 2 हेलीकॉप्टरों को मार गिराया है। हमने 2 टैंक और कई ट्रक नष्ट कर दिए।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img