Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में राज श्री ज्वैलरी शॉप पर चोरी का VIDEO

भोपाल के मालवीय नगर में राज श्री ज्वैलर्स शोरूम से ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। उनके साथ एक मासूम बच्चा भी था। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। अरेरा हिल्स पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक रोशनपुरा चौराहे के नजदीक राज श्री ज्वैलर्स शो रूम है। 28 मार्च को दुकान में दो महिलाएं आई, उनके साथ एक बच्चा भी था। उन्होंने सोने की चूड़ी दिखाने के लिए बोला। दुकान पर मौजूद सेल्स मेन राजेश अग्रवाल ने उन्हें कई तरह की चूडिय़ां दिखाई। करीब आधा घंटा तक उन्होंने सामान देखा।

माल पसंद न आने को बोलकर चलती बनीं

आधे घंटे बाद माल पसंद ना आने का बोलकर दोनों महिलाएं चली गई। उनके जाने के बाद सेल्स मेन वापस जेवरातों को बॉक्स में रखकर शोकेस में जमाने लगा। इसी दौरान उसे अहसास हुआ कि सोने की एक चूड़ी का सेट नहीं हैं। उसने तुरंत मालिक को यह बताया। सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वह महिला जेवरात चोरी करते हुए दिखाई दी।

जांच के बाद एफआईआर दर्ज की

पुलिस को घटना के बाद शिकायती आवेदन थाने में दिया गया। 29 मार्च को पुलिस ने केस में एफआईआर नंबर 62/25 दर्ज की। यह प्रकरण राजेश अग्रवाल पिता कुंवर सिंह अग्रवाल (60) की शिकायत पर दर्ज किया। आरोपियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img