Monday, October 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में वेटिंग शिक्षकों ने शुरू की दंडवत पद यात्रा

भोपाल में वर्ग 1 (2023) भर्ती की दूसरी काउंसलिंग में 20 हजार पदों की वृद्धि के लिए हबीबगंज इलाके में आंदोलन किया जा रहा है। जो रानी कमलापति स्टेशन से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी दंडवत मुद्रा में आगे बढ़ते हुए डीपीआई कार्यालय तक पहुंचेंगे। डीपीआई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखेंगे

महिलाओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे मुंडन कराएंगी।

नए पदों की संख्या कम

इस प्रदर्शन में जहां एक ओर पुरुष शिक्षक दंडवत पदयात्रा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपने केश त्यागेंगी। शिक्षकों का कहना है कि अब तक मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए केवल पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती थी, लेकिन वर्ग 1 के रोस्टर में लगभग 45 प्रतिशत बैकलॉग हैं और नए (फ्रेश) पदों की संख्या कम होने के कारण, श्रेणीवार केवल 6 से 8 पद ही आवंटित हो पा रहे हैं। इस वजह से अच्छे अंक लाने के बावजूद कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पा रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि कई वर्षों से तैयारी करने के बाद वे अब अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक पहुंच चुके हैं। यह उनका अंतिम अवसर है। वर्ष 2018 से लंबे समय के इंतजार के बाद 5 साल बाद परीक्षा आयोजित की गई थी, फिर भी पद इतने कम क्यों हैं, यह उनका प्रमुख सवाल है।

इनकी मांगें:

  • डी. पी. आई. द्वारा प्रतीक्षा सूची जारी की जाए।
  • द्वितीय काउंसलिंग में 20,000 पदों की वृद्धि कर वेटिंग को क्लियर किया जाए।
  • जनजातीय विभाग में लगभग 17,500 पद खाली हैं, अतः पद वृद्धि कर वेटिंग को क्लियर किया जाए।

देखे आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें…

पदों को बढ़ाने की मांग की गई हैं।
इन मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा हैं।

Hot this week

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img