Saturday, February 14, 2026
20.1 C
Bhopal

कटारा हिल्स इलाके में वारदात करने वाले थे:डकैती डालने आया भील गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 4 भाग निकले

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में डकैती डालने आया भील गैंग के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। यह गिरोह जबलपुर के जैन मंदिर सहित प्रदेशभर में डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

थाना प्रभारी बृजेंद्र निगम ने बताया कि बदमाश की पहचान करने बघेल निवासी धार के रूप में हुई है। गिरोह के बाकी साथी सुखराम, संजय बसुनिया, राजू भील फरार हैं। इनकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी। सभी बदमाश धार-अलीराजपुर के रहने वाले हैं। यह सभी प्राइड सिटी की ओर डकैती डालने के मकसद से आए थे। मुखबिर की पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने वारदात रोक ली।

वारदात का अलग पैटर्न

वारदात को अंजाम देने का पैटर्न अलग है। गिरोह के सदस्य शामं के समय शहर के आसपास खेत की मेढ़ पर आकर लेट जाते हैं। इससे किसी को इन पर शक नहीं होता। आधी रात के बाद गिरोह वारदात को अंजाम देने के मकसद से निकलता है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में कई और वारदातें खुलने की संभावना है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img