Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड ने बात करना छोड़ी तो घर आ धमका ब्वॉयफ्रेंड

गर्लफ्रेंड के बात ना करने से खफा हुआ एक युवक उसके घर पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे घर की छत पर चढ़ा और दीवार फांदकर कमरे में आ धमका। युवती को गलत तरीके से छुआ। मोबाइल चेक करने दबाव बनाया। इसी बीच युवती ने पढ़ाई का हवाला देकर रिलेशनशिप तोड़ने की बात कह दी। इस बात से गुस्साए युवक ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिजनों की नींद खुली तब तक वह टॉयलेट की दीवार कूदकर भाग निकला।

मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घर में जबरन घुसने, गलत तरीके से छूने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

युवती के कोर्ट में बयान हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास किए लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान कराए हैं। टीआई अशोकसिंह चौहान का कहना है कि, आरोपी की तलाश की जा रही है।

घंटाघर पर ठेला लगाकर कपड़े बेचता है आरोपी

युवती की शिकायत पर पुलिस ने गणेश तलाई के रहने वाले गौतम चोलकर को आरोपी बनाया है। युवती के पिता के मुताबिक, आरोपी घंटाघर पर ठेला लगाकर कपड़े बेचता है। बेटी के साथ दोस्ती थी, लेकिन वह परेशान करता था।

पिता ने बताया कि, पूर्व में भी उसकी शिकायत थाना मोघट रोड और पुलिस अधीक्षक से कर चुका है। दो-चार बार समझाइश दे दी थी। बेटी ने भी चार महीने से बात करना बंद कर दिया है। वह अभी कॉलेज की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही है।

घर का दरवाजा, वॉश-बेसिन, इलेक्ट्रिक लाइन तोड़ गया

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौतम से पहले मोबाइल पर बात करती थी। तीन चार माह से मोबाइल पर बात करना बंद कर दिया। शुक्रवार की रात 3 बजे वह घर में घुस आया। कहने लगा कि तेरा मोबाइल चेक करना है।

उसने हाथ और गला पकड़ लिया। घर में वॉश-बेसिन का नल तोड़ दिया। दरवाजे को भी तोड़ दिया। वीडियो बनाया तो जान से मारने की धमकी दी। फिर टॉयलेट की इलेक्ट्रिक लाइन को तोड़ते हुए भाग गया।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img