Monday, August 31, 2026
23.1 C
Bhopal

युवती ने रिलेशनशिप तोड़ी तो देने लगा धमकी

भंवरकुआ में एक युवती ने युवक से रिलेशनशिप तोड़ी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने कहा कि अगर शादी नही की तो परिवार को जान से खत्म कर देगा। आरोपी लगातार कॉल कर युवती को धमका रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है।

भंवरकुआ पुलिस ने निजी कंपनी में काम करने वाली युवती की शिकायत पर राहुल ठाकुर पर छेडछाड़ करने और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल ठाकुर उसकी कॉलोनी में ही रहता है। वह उससे 5 साल से रिलेशनशिप में थी। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। राहुल की हरकते ठीक नही है। इस कारण से 1 साल से बात नही कर रही। उससे दूरी बना ली है।

इसके बाद लगातार राहुल आने जाने के दौरान पीछा करने लगा। युवती ने बताया कि वह खुलकर कही आ जा नही पा रही। वह लगातार कॉल कर धमकियां दे रहा है। उसका कहना है कि शादी उसी से करना पड़ेगी। रिलेशनशिप तोड़ने से कुछ नही होगा। अगर शादी कही और करने का सोचा और उसकी बात नही मानी तो परिवार को जान से खत्म कर देगा।

जो भी फोटो उसके पास है। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को अपनी बुआ के घर जाकर उन्हें पूरी बात बताई। बाद में थाने जाकर आरोपी राहुल ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img