Friday, February 27, 2026
31.9 C
Bhopal

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े किए : दोनो को उम्रकैद

अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने पति की नृशंस हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद व अर्थदंड की सजा सुनाते हुए कहा कि “एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि अनैतिक संबंधों के कारण हत्याओं की दर में लगातार वृद्धि हो रही है।’

यह मामला 29 मार्च 2019 की रात का है, जब पत्नी फिरोजा बी ने अपने प्रेमी मुन्ना के साथ मिलकर पति बबलू को एक सुनसान स्थान पर बुलाकर हमला कर दिया। दोनों ने मृतक पर लगातार 23 वार किए थे और हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर झलारिया क्षेत्र के खाली प्लॉट में फेंक दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गंगाचरण दुबे की कोर्ट के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई थी। पुलिस की ओर से अधिवक्ता योगेश जायसवाल ने पैरवी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की चेटिंग, टॉवर लोकेशन को आधार बनाकर चालान पेश किया था। इसके अलावा 18 सबूत भी पेश किए थे। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि “एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि अनैतिक संबंधों के कारण हत्याओं की दर में लगातार वृद्धि हो रही है।’

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने कहा कि अपराध का कोई धर्म, जाति या लिंग नहीं होता और न्यायिक प्रणाली को सभी अपराधियों के प्रति एक समान दृष्टिकोण रखना चाहिए। ऐसे मामलों में न्यायिक उदारता नहीं बरती जा सकती।

4000 सेकंड की बातचीत मिली पुलिस को जांच में मुन्ना और फिरोजा के बीच 4000 सेकंड की बातचीत भी पता चली। हत्या वाली रात को भी मृतक, उसकी पत्नी और प्रेमी की टॉवर लोकेशन एक ही जगह मिली थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों के बयान आपस में मेल नहीं खाए। पत्नी ने कहा कि घटना वाली रात वह अपने देवर से बात कर रही थी, जबकि प्रेमी ने किसी और से बात करने की बात कही।

Hot this week

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

Topics

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img