Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

लुटेरी दुल्हन का भांडा फूटा

विदिशा जिले के सिरोंज के पास एक युवक से शादी का झांसा देकर ₹1.19 लाख की ठगी की गई। रिश्तेदार के जरिए संपर्क में आई महिला ने भुवनेश्वर की एक युवती से उसकी कागजी शादी कराई। शादी के अगले ही दिन युवती घर से फरार हो गई। बाद में पता चला कि उसका नाम और पहचान दोनों फर्जी थे। मामला सामने आने पर आनंदपुर थाना पुलिस ने युवती और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह की मास्टरमाइंड पूजा शर्मा अभी फरार है।

राम भरोसे रजक अपने बेटे जितेन की शादी के लिए लड़की की तलाश में थे। इस दौरान उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें पूजा शर्मा नामक महिला से मिलवाया, जिसने भुवनेश्वर की लड़की ‘पूजा’ से शादी करवाने की बात कही। राम भरोसे ने इसके एवज में ₹1,19,000 की रकम नकद और फोन पे से दी।

सिरोंज में करवाई कागजी शादी सिरोंज में 13 जुलाई को युवक की ‘पूजा’ नाम की युवती से कागजी शादी करवाई गई। शादी के बाद युवती घर आई, लेकिन अगली ही रात वह बिना किसी को बताए फरार हो गई। घरवालों ने पहले खुद तलाश की, फिर 17 जुलाई को पुलिस को सूचना दी।

युवती और साथी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के बाद युवती दुर्गीमनी मरांडी और उसके साथी ओमप्रकाश रजक को रास्ते से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि युवती ने फर्जी नाम ‘पूजा’ बताकर शादी की थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मास्टरमाइंड महिला अभी भी फरार गिरोह की मुख्य साजिशकर्ता पूजा शर्मा फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img