Friday, November 27, 2026
20.1 C
Bhopal

सब्जी वाले की पिटाई करने वाला आरक्षक सस्पेंड

सीहोर के मंडी क्षेत्र स्थित पुरुषोत्तम कुशवाह मंदिर के पास दो दिन पहले पुलिस आरक्षक ने सब्जी विक्रेता की पिटाई कर दी थी। उसे आज (शनिवार) सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोप था कि रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक ब्रह्मलाल धुर्वे ने सब्जी विक्रेता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। विक्रेता ने गरीबी का हवाला देते हुए पैसे देने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे तो आरक्षक वहां से फरार हो गया था।

एएसपी सुनीता रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया। आरक्षक ब्रह्मलाल धुर्वे के खिलाफ पहले भी गैरहाजिरी और अन्य शिकायतें मिल चुकी हैं। जिसके लिए उन्हें पहले भी दंडित किया जा चुका है।

नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर को जांच के निर्देश दिए गए थे। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच रक्षित निरीक्षक कर रहे हैं।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img