Sunday, February 15, 2026
17.2 C
Bhopal

पत्नी ने FIR करवाई, ट्रेन के आगे कूदा पति

मारपीट से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ एफआईआर करवा दी। इससे नाराज पति ने एक दिन बाद ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उसके शव के टुकड़े पटरियों पर बिखर गए।

मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। मामला उदयपुर शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है।

ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दी थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया- उदयपुर के पहाड़ा गणेशनगर इलाके में रहने वाले नारायण माली (51) पुत्र मदनलाल माली ने सुसाइड कर लिया। उसने दोपहर करीब 3.15 बजे कॉटन मिल के पास उदयपुर से जयपुर जा रही सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।

पत्नी और बेटियों के साथ की थी मारपीट थानाधिकारी ने बताया- प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला लग रहा है। 14 जून को नारायण की पत्नी बीना माली ने प्रतापनगर थाने में FIR दर्ज कराई थी। उसने रिपोर्ट में बताया कि पति मारपीट करता है। 13 जून को वह अपनी दोनों बेटियां चेष्टा और गर्विता के साथ एक स्कूल के स्थापना दिवस के समारोह में गई थी।

घर लौटने के दौरान उसकी सहेली कृष्णा भी थी। इस दौरान घर पर पति नारायण माली ने सवाल-जवाब किए और गुस्से में बहस करने लगा। इस दौरान बड़ी बेटी कमरे से आई और बोली कि पापा बहस क्यों कर रहे हैं। इस पर गुस्से में पति ने स्टील की पानी की बोतल बीना के सिर में मार दी। इसके कारण उसके सिर से खून बहने लगा।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- इस दौरान पति ने दोनों बेटियों को भी लोहे के डंडे से मारा। मारपीट के कारण दोनों बेटियों के सिर में चोट आई है, जबकि मेरे हाथ पर 3 टांके आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img