Saturday, March 7, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में पत्नी ने पति पर रेप केस दर्ज करवाया

भोपाल में रहने वाली एक महिला ने पति पर रेप का केस दर्ज करा दिया। दोनों के बीच तलाक को लेकर केस न्यायालय में विचाराधीन है। इसी केस में राजीनामा करने के बहाने आरोपी पति पीड़ित पत्नी के अशोका गार्डन स्थित घर पहुंचा।

वहां उसने पत्नी को अकेला पाकर जबरन उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने महिला को दोबारा साथ रखने का झांसा दिया और पुलिस में शिकायत न करने की बात कही। अब आरोपी ने महिला को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। तब मंगलवार की रात को पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार की सुबह पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली।

13 दिन पुरानी है घटना

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय महिला अशोका विहार कॉलोनी में रहती है। उसका अपने पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच 27 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका पति घर में आ गया। जहां उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ रहने का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध

उसके बाद से वह लगातार शोषण करने के लिए दबाव बना रहा था। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। चूंकि मामला जमानती धाराओं के तहत दर्ज हुआ था, इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस पर छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img