Thursday, October 15, 2026
25.1 C
Bhopal

महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

ग्वालियर में एक महिला ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी। पति दोनों के अफेयर के बीच में आ रहा था। इसलिए उसे गोली मार दी।

घटना कंपू थाना क्षेत्र के नयागांव की है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे नयागांव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर में दो घाव थे। एक गोली सिर को आर-पार कर गई थी, जबकि दूसरी गोली सिर में फंसी हुई थी।

घटनास्थल से शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और नमकीन भी मिले थे। जिससे आशंका जताई कि पार्टी करने के दौरान हत्या की गई है। गुरुवार को पुलिस ने घटनास्थल पर मिली बाइक के नंबर के आधार पर जांच की, जिससे मृतक की पहचान संतोष गिरी उर्फ गोस्वामी (25) निवासी जखोदा, घाटीगांव के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जीजा के घर रह रही थी मृतक की पत्नी

जांच में सामने आया कि संतोष की शादी 2020 में मेहगांव (जिला भिंड) निवासी रीना से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक चार साल और दूसरा डेढ़ साल का है। संतोष नशे का आदि था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते थे। पिछले तीन साला से पत्नी चीनौर में अपने जीजा दीपक गिरी के घर पर रह रही थी।

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश पुलिस को पता चला है कि संतोष और रीना के बीच विवाद का मुख्य कारण अमित खान था। अमित और रीना का अफेयर था। अमित मेहगांव का रहने वाला है। करीब तीन महीने पहले अमित ने संतोष गिरी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद रीना ने पति की हत्या की साजिश रची।

रीना का प्रेमी अमित खान वारदात के बाद से फरार है।

पुलिस को गुमराह करती रही आरोपी पत्नी पुलिस ने जब मृतक की पत्नी रीना से पूछताछ की तो वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि प्रेमी अमित खान ने अपने दोस्त सन्नी के साथ मिलकर संतोष की हत्या की। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में मृतक की पहचान हो चुकी है। प्रकरण का खुलासा कर दिया गया है। वारदात को मृतक की पत्नी के परिचित अमित खान और सन्नी नामक युवक ने अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img