Monday, February 23, 2026
31.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो शादियां टूटने के बाद आरोपी के संपर्क में आई थी पीड़िता

​पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहली शादी टूटने के बाद 2004 में उसकी दूसरी शादी खुड़ैल निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। लेकिन दूसरा पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था, जिसके कारण 2021 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। इसके बाद काम की तलाश के दौरान 2022 में तुकोगंज इलाके में महिला की मुलाकात विराज देसाई नाम के युवक से हुई।

किराए का कमरा लेकर बनाया शिकार

​पीड़िता का आरोप है कि विराज ने उसे पसंद करने का नाटक किया और मालवा मिल क्षेत्र में एक कमरा किराए पर दिलाया। वहां उसने जल्द शादी करने का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग जगहों पर कमरा बदलकर पीड़िता का शोषण करता रहा।

शादी का दबाव बनाया तो दी जान से मारने की धमकी

​मामले का खुलासा तब हुआ जब 26 मार्च 2025 को पीड़िता ने विराज पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने जब संपर्क किया तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि “लिव-इन में रहना है तो रहो, वरना जान से खत्म कर दूंगा।”

पुलिस की कार्रवाई: डरी-सहमी महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई और शनिवार को परदेशीपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विराज देसाई के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

Topics

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img