Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

गेर देखने आए युवक सड़क हादसे का शिकार

इंदौर के धार रोड पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी नगर पुलिस के अनुसार, दुर्घटना दिलीप नगर के पास हुई, जहां बाइक सवार रितेश सेन पुत्र तेजराम सेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मूल रूप से सदलपुर के रहने वाले थे। वे इंदौर में गेर देखने और ससुराल में मिलने आए थे। शाम को घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

परिवार के मुताबिक, रितेश और संदीप सदलपुर में सैलून की दुकान चलाते थे। रितेश की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस इस मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img