Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

भोपाल में युवती की छत से गिरने से मौत

भोपाल के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की पारिका सोसाइटी में बुधवार को एक युवती की छत से गिरने के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे गिरने से हुई मौत मानते हुए मर्ग कायम किया है, हालांकि पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।

चूना भट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि युवती की पहचान प्रिया मेहरा (उम्र करीब 21–22 वर्ष) के रूप में हुई है।

बुधवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच उसके छत से गिरने की सूचना मिली थी। प्रिया सुबह करीब दस बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह कॉलेज जा रही है।

बाद में वह चूना भट्टी स्थित पारिका सोसाइटी पहुंची, जहां से उसके गिरने की बात सामने आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वहां किस उद्देश्य से गई थी।

पड़ाेसी ने पहुंचाया अस्पताल पुलिस के मुताबिक, युवती को अस्पताल पहुंचाने वाला युवक कपिल तुषार है, जो उसका पुराना पड़ोसी बताया जा रहा है। दोनों के बीच परिचय की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वक्त वे किस परिस्थिति में वहां मौजूद थे, इस पर पुलिस जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी सिर्फ गिरने से मौत का मामला दर्ज किया है। यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से युवती गिरी इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। छत से गिरने की परिस्थितियों, युवती की वहां मौजूदगी और युवक की भूमिका को लेकर पुलिस आगे पूछताछ करेगी।

पुलिस ने बताया कि मृतका नूतन कॉलेज में पढ़ती थी, इसकी पुष्टि परिवार से की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा है।

Hot this week

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

Topics

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img