Saturday, February 21, 2026
19.9 C
Bhopal

भोपाल में युवा हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भोपाल में भी जश्न का माहौल है। लिंक रोड नंबर दो पर संस्कृति बचाओ मंच ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।

‘संस्कृति बचाओ मंच’ के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेना का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने पहलगाम हमले का बदला लिया है। यह कड़ा संदेश है, लेकिन जनता अभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है।

तिवारी ने आगे कहा, हमें आतंक की जड़ को पूरी तरह खत्म करना चाहिए ताकि वह खूंटा ही न रहे जिस पर उल्लू आकर बैठें हैं। संस्कृति बचाओ मंच भारत सरकार के इस साहसी कदम का पूर्ण समर्थन करता है और अभिनंदन करता है।

देश का हर नागरिक, हर मजहब आतंकवाद के खिलाफ

मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत का हर नागरिक, हर मजहब, हर तबका आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारतीय सेना और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

उन्होंने कहा, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो कार्यवाही शुरू की है, उसमें भारत का एक-एक नागरिक साथ है। देश का हर नौजवान, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, सिख या ईसाई, देश की रक्षा के लिए हर वक्त तैयार है।

एक-एक नौजवान सेना में भर्ती होने को तैयार

हाजी इमरान हारून ने यह भी कहा कि यदि देश को जरूरत पड़ी तो भारत का एक-एक नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। उन्होंने सेना से अपील की कि जो युवा शारीरिक रूप से फिट और योग्य हैं, उन्हें भर्ती की प्रक्रिया में स्थान दिया जाए।

उन्होंने याद दिलाया कि भारत की आजादी में लाखों हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाइयों ने कुर्बानियां दी थीं और आज भी वही जज्बा देश के नौजवानों में जिंदा है। हमारा हर नौजवान देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए तत्पर है। जब भी देश को हमारी जरूरत पड़ी है, हमने बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर देश के लिए बलिदान दिया है, और आगे भी देते रहेंगे।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर हुआ डांस

नूतन कॉलेज में एबीवीपी की महिला विंग की छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर देशभक्ति के गीतों के साथ जश्न मनाया। छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और देशभक्ति के नारे लगाकर देश की सेना को सलाम किया।

इस मौके पर परिषद की पदाधिकारी बबली शर्मा ने कहा कि पुलवामा में हमारे जवानों की शहादत का बदला देश ने ले लिया है। हमारी सरकार और सैनिकों ने मिलकर जो जवाबी कार्रवाई की है, वह यह दिखाता है कि अब भारत चुप बैठने वाला नहीं है। यह सैन्य शक्ति का एक छोटा सा नमूना भर है। असली फिल्म तो अभी बाकी है।

बबली शर्मा ने आगे कहा, हम बहनें भी किसी से कम नहीं हैं। देश की रक्षा के लिए हम हर मोर्चे पर तैयार हैं। यह जश्न केवल विजय का नहीं, बल्कि एक संदेश है कि भारत अब हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

आज का भारत किसी से कमजोर नहीं समाजसेवी शाहरुख पठान ने कहा ऑपरेशन सिंदूर यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि निर्दोषों की विधवाओं के आंसुओं का बदला है। आज का भारत किसी से कमजोर नहीं है। हमने यह साबित कर दिया है कि हम हर हाल में अपनी सीमाओं और स्वाभिमान की रक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश आज एकजुट है और हर नौजवान देश की रक्षा के लिए तैयार खड़ा है। अगर जरूरत पड़ी तो हम पाकिस्तान में घुसकर भी जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img