Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर मतांतरण का दबाव बना रहा था इंदौर का युवक

महू पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुस्लिम युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित युवक शादीशुदा है तथा महिला के पति से दोस्ती होने से घर आना-जाना था। इसका लाभ उठाकर उसने अश्लील वीडियो बना लिया तथा बाद में ब्लैकमेल कर मतांतरण के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात 22 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि इंदौर के आजाद नगर निवाासी 24 वर्षीय आसिफ पुत्र यूसुफ शेख ने धोखे से घर में कपड़े बदलते वक्त वीडियो बना लिया। बाद में उसे इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा और मतांतरण कर शादी का दबाव बना रहा था। इस कारण डर से महिला ज्यादा विरोध नहीं कर सकी। उसने रविवार को प्रकरण दर्ज कराया। महू थाने का बल रविवार रात अलग-अलग स्थानों पर आसिफ की तलाश में दबिश देता रहा। सोमवार शाम उस इंदौर से हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार आसिफ कुछ वर्ष पूर्व महू में रहता था।

आनलाइन सट्टा चलाता है आरोपित – बताया जाता है कि आसिफ आनलाइन सट्टा चलाता है। उसके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। उसका एक बच्चा भी है। उल्लेखनीय है कि आसिफ और महिला को कुछ दिन पूर्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से अजमेर जाते समय उज्जैन से पकड़ा था। बालिग होने पर पुलिस ने दोनों के स्वजन को बुलाकर उन्हें सौंप दिया था। महू थाना प्रभारी अरुण कुमार सोलंकी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। मोबाइल की जांच की जाएगी तथा उसके आपराधिक रिकार्ड भी मंगवाए गए हैं।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img