Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

इंदौर ट्रेन से कटकर जान देने जा रही थी महिला, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

पुलिस की सूझबूझ से शनिवार को एक महिला की जान बच गई है।वह आत्महत्या करने के लिए रेलवे पटरी पर गई थी, लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची और महिला को बचा लिया। जूनी इंदौर टीआइ अभय नीमा ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे सूचना मिली कि सैफी नगर रेलवे स्टेशन पर महिला आत्महत्या करने की नीयत से बैठी है।

टीआइ ने पुलिसकर्मियों को वहां भेजा और महिला को पटरी से हटाया।दो मिनट बाद ही ट्रेन भी आ गई थी।महिला को जब थाने लाकर पूछताछ की तो पारिवारिक झगड़ा सामने आया है।दोनों परिवारों को रविवार को समझौते के लिए बुलाया ।बताते हैं कि महिला अन्नपूर्णा इलाके में रहती है और सास-ससुर से उसका झगड़ा चल रहा है। पिछले दिनों उसने सास-ससुर को घर से बेदखल कर दिया था।

इस मामले की शिकायत उन्होंने अन्नपूर्णा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को समझाइश दी थी कि यदि सास-ससुर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उसके बाद सास ससुर, रिश्तेदारों के पास ग्वालियर चले गए।

पति से भी महिला की खटपट चल रही थी। शनिवार को उसने ससुर को फोन लगाया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। ससुर ने तुरंत अन्नपूर्णा पुलिस को सूचना दी कि बहू ने मरने की धमकी दी है। पुलिस ने जब खोजबीन की, तो पता चला कि सैफी नगर रेलवे पटरी पर महिला बैठी है, तो अन्नपूर्णा पुलिस ने जूनी इंदौर थाने पर जानकारी दी और महिला को बचाकर घर भिजवाया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img