Wednesday, June 24, 2026
30 C
Bhopal

धान की मिलिंग क्षमता बढ़ाने को मंडी टैक्स में छूट देगी मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उद्योग विभाग ने कैबिनेट के लिए प्रस्ताव किया तैयार

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में धान का क्षेत्र और उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार रिकार्ड 45 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। इससे किसानों को तो लाभ हो गया पर सरकार की चिंता बढ़ गई है क्योंकि समय पर मिलिंग (धान से चावल निकालना) नहीं होने पर धान डंप पड़ा है। केंद्र सरकार सेंट्रल पूल में धान नहीं लेती है। पिछले सालों का पौने चार लाख टन से ज्यादा धान केंद्र सरकार लेने से इन्कार कर चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश में राइस मिल की स्थापना को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उद्योग विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें नई मिल की स्थापना करने या मौजूदा मिल की क्षमता में वृद्घि करने पर मंडी टैक्स से छूट देने के साथ निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही मिलर को यह छूट भी रहेगी कि वो उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार सहित अन्य राज्य से धान लाकर मिलिंग करता है तो वह धान भी मंडी शुल्क से मुक्त रखा जाएगा।

प्रदेश में छोटी-बड़ी 739 राइस मिल हैं। इनमें से लगभग तीन सौ के पास शार्टेक्स प्लांट भी हैं। इससे चावल की ग्रेडिंग की जाती है। लगभग 160 मिलर ने संयंत्र अपग्रेड करने की बात कही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धान का रकबा और उत्पादन जिस तरह से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए मिलिंग की क्षमता बढ़ानी ही होगी।

इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। वहीं, मिलिंग न हो पाने की वजह से धान खरीदने वाली एजेंसियों (नागरिक आपूर्ति निगम और राज्य सहकारी विपणन संघ) को घाटा उठाना पड़ रहा है क्योंकि केंद्र सरकार सेंट्रल पूल में धान लेने से इन्कार कर देती है। 2017-18 की एक हजार 250 और 2019-20 की तीन लाख 82 हजार टन धान पड़ा है। इसे अब सरकार नीलाम करने जा रही है। इसमें चार सौ करोड़ रुपये से अध‍िक का नुकसान संभावित है।

यह स्थिति आगे न बने, इसके लिए नई राइस मिल के साथ मौजूदा मिलों की क्षमता वृद्घि के प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राइस मिलों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इसके लिए सतना, कटनी सहित अन्य जगहों के मिलर से चर्चा की गई है।

इसमें उन्होंने सुझाव दिया कि पांच माह मिलिंग करने के बाद हमारे संयंत्र खाली रहते हैं। हमें बाहर से धान लाकर मिलिंग करते हैं तो मंडी शुल्क लिया जाता है, इससे छूट दी जानी चाहिए। विभागीय अधि‍कारी इससे इस शर्त के साथ सहमत हैं कि मिलर को पहले मध्य प्रदेश की धान की मिलिंग करनी होगी। नई मिल की स्थापना करने पर भी मंडी शुल्क से छूट दी जाएगी। प्रति सौ रुपये पर एक रुपये 70 पैसे मंडी शुल्क लगता है। इसके लिए निवेश प्रोत्साहन नीति के प्रविधानों के तहत भी छूट दिया जाना प्रस्तावित किया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

Topics

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img