Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में इल्वा के स्थगित चुनाव के बीच बुला ली असाधारण सभा, विधान बदलने की तैयारी, विरोध शुरू

इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन में कुर्सी पर कब्जा बनाए रखने के लिए अब संस्था के विधान को बदलने की तैयारी हो गई है। 29 जनवरी को संस्था में असाधारण सभा बुला ली गई है। बीते दिनों कोरोना का हवाला देकर संस्था के चुनाव स्थगित किए गए थे। अब स्थगित चुनाव के बीच असाधारण सभा बुलाने की घोषणा से चुनाव अधिकारी पर भी एक गुट का साथ देकर मनमाना लाभ देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इल्वा में 8 जनवरी को चुनाव होने थे। नामांकन के बाद चुनाव अधिकारी अतुल डागरिया ने प्रक्रिया स्थगित कर दी। कारण बताया गया कि कोरोना के दौर में भीड़ जुटाना प्रतिबंधित है। तीन दिन पहले इल्वा में ट्रस्ट उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने बैठक बुलाकर अध्यक्ष इशाक चौधरी और अन्य पदाधिकारियों को ही हटा दिया। चुनाव अधिकारी खामोश बैठे रहे। हालांकि दो दिन पहले चुनाव अधिकारी ने कहा था कि असाधारण सभा नहीं बुलाई जाएगी। इसी बीच अब असाधारण सभा की घोषणा कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार इसमें संस्था का विधान परिवर्तित कर ऐसे नियम बनाए जा सकते हैं जिससे जयहिंद पैनल का कब्जा संस्था पर बना रह सके। दरअसल चुनाव अधिकारी डागरिया खुद भी जयहिंद पैनल की ओर से स्कूल के चेयरमैन नियुक्त हैं। ऐसे में अपनी पैनल को सत्ता दिलवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर के आरोप उन पर लग रहे हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि तब भीड़ का हवाला देकर एनवक्त पर चुनाव रोक दिए गए तो भीड़ भरी असाधारण सभा कैसे बुलाई जा रही है।

अध्यक्ष पलटे – चुनाव की घोषणा के पहले इल्वा अध्यक्ष अमीर इंजीनियरवाला ने नईदुनिया से बात करते हुए कहा था कि विधान परिवर्तन का निर्णय असाधारण सभा लेगी। असाधारण सभा नई चुनी गईं कार्यकारिणी ही बुलाएगी। अब स्थगित चुनाव के बीच कार्यवाहक रहे पदाधिकारी द्वारा असाधारण सभा बुलाने पर अध्यक्ष अमीर इंजीनियरवाला ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। इधर आशंका जताई जा रही है कि असाधारण सभा में हंगामा और विवाद की स्थिति बन सकती है।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img