Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

इंदौर में तुअर दाल में थोक और खुदरा मांग कम, तुअर में मंदी जारी

तुअर दाल में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी बेहद कमजोर है। इस वजह से मिलों की भी तुअर खरीदी में ज्यादा रुचि नहीं ले रही है। यह वजह है कि उत्पादक मंडियों में तुअर के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आसपास पहुंच गए है। चालू सीजन में तुअर का घरेलू उत्पादन अनुमान कम है, लेकिन बर्मा में तुअर का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। अफ्रीकी देशों से जून अंत तक तुअर का आयात बना रहेगा। इसलिए तुअर की एमएसपी पर खरीद शुरू होने के बाद भी मौजूदा कीमतों में गिरावट थम सकती है। शनिवार को इंदौर में तुअर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने से भाव में आंशिक नरमी रही।

महाराष्ट्र की सफेद तुअर 50 रुपये घटकर 6200-6300 कर्नाटक नई 6400-6500 निमाड़ी नई तुअर 5200-6000 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। मसूर में भी अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने और बिकवाली का दबाव बराबर बना रहने से भाव मंदी की स्थिति बनी हुई है। मसूर घटकर 6700 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। चने में छुटपुट ग्राहकी रहने से भाव 4850-4900 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। मसूर दाल में अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने से 50 रुपये की मंदी रही। मूंग और उड़द में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

दलहन के दाम : चना कांटा 4850-4900 विशाल 4550-4700 डंकी चना 4200-4300 मसूर 6700 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6200-6300 कर्नाटक नई 6400-6500 निमाड़ी नई तुअर 5200-6000 मूंग बेस्ट 7200-7300 एवरेज 6000-6600 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500-6000 हलकी 2500-4500 सरसों निमाड़ी 7700-8000 रायडा 6200-6300 रुपये।

दालों के दाम : चना दाल 5800-5900 मीडियम 6100-6200 बेस्ट 6300-6400 मसूर दाल 8250-8350 बेस्ट 8450-8550 मूंग दाल 8050-8150 बेस्ट 8250-8350 मूंग मोगर 8550-8650 बेस्ट 8750-8850 तुअर दाल 8200-8300 मीडियम 8400-8500 बेस्ट 8600-8800 नई दाल 9100-9800 उड़द दाल 7900-8000 बेस्ट 8100-8200 उड़द मोगर 9300-9500 बेस्ट 9700-9800 रुपये क्विंटल।

काबुली चना:

कंटेनर भाव (42-44) 8400, (44-46) 8300, (58-60)7600, (60-62) 7500 रुपये।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img