Wednesday, July 1, 2026
27.1 C
Bhopal

कोरोना वायरस अपडेट: 24 घंटों में मिले 1.27 लाख नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुआ 7.9 फीसदी

Corona Virus Update: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। लेकिन मौतों की संख्या कम नहीं हो रही। अभी भी मृत्यु का आंकड़ा एक हजार से ऊपर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,27,952 नए केस मिले हैं, जबकि 1059 मरीजों ने गंवा दी। हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते एक दिन में 2,30,814 लोग रिकवर हुए हैं।

सक्रिय केस में कमी

कोविड 19 के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने से सक्रिय केस में कमी आई है। यह आंकड़ा घटकर 13,31,648 हो गया है। वहीं कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट कम होकर 7.98 फीसदी के स्तर पर आ गया है। अभी तक वैक्सीन की कुल 1,68,98,17,199 खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में मिलेगी सबसे सस्ती वैक्सीन

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कोर्बेवैक्स की 5 करोड़ डोज खरीदने का ऑर्डर दे दिया है। इसी महीने यह वैक्सीन देश में उपलब्ध हो जाएगी। कोर्बेवैक्स की कीमत अब तक इस्तेमाल हो रहे कोविड वैक्सीन से कम होगी। इसकी एक डोज की कीमत 145 रुपए होगी। इस पर जीएसटी अलग से लगेगा। केंद्र सरकार की ओर से बताए स्थानों पर इसी माह से कंपनी वैक्सीन सप्लाई शुरू करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों पर किया जाएगा। इधर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड के साथ मिक्सिंग के ट्रायल को इजाजत दे दी है।

कोरोना से मौत पर मुआवजा दें सभी राज्य

कोरोना वायरस से मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने पर प्रदेशों की ढिलाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे नाराजगी जाहिर की है। जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि मुआवजे का आवेदन मिलने के दस दिन के अंदर पीड़ित परिवार को भुगतान करें। अदालत ने सभी राज्यों से कहा कि अगर वे इस काम को पूरा करने में असफल रहे, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। न्यायाधीश शाह ने निर्देश दिया कि कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों के साथ मुआवजा वितरण की पूरी जानकारी एक हफ्ते में प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण को दें।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img