Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

जानिये मध्‍य प्रदेश के मौसम का हाल : 11 जिलों में ठंड का आरेंज अलर्ट, तीन दिन चलेगी शीत लहर

बर्फीली हवा के असर से पूरा मध्य प्रदेश ठिठुरने लगा है। रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है। सर्द हवाएं दिन में भी ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जनवरी तक राजधानी सहित प्रदेश के 11 जिलों में ठंड का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर 26 से 28 जनवरी तक शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। उधर, मंगलवार को भोपाल, धार एवं रतलाम में शीत लहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया।

इंदौर, रायसेन, धार, खंडवा, उज्जैन एवं बैतूल में तीव्र शीतल दिन

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इंदौर, रायसेन, धार, खंडवा, उज्जैन एवं बैतूल में तीव्र शीतल दिन रहा। भोपाल, जबलपुर, गुना, टीकमगढ़, सागर, नौगांव, खजुराहो, मलाजखंड, मंडला, छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगोन एवं शाजापुर में शीतल दिन रहा।

वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तरी बना हुआ है। जिसके चलते वहां से आ रही सर्द हवा के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तीखे तेवर से राहत मिलने के आसार भी नहीं नहीं हैं।

इन जिलों में शीत लहर की संभावना

रायसेन, धार, सीहोर, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, गुना, मंदसौर, नीमच, भोपाल एवं अशोकनगर जिलों में 28 जनवरी तक शीत लहर चलने की संभावना है। इस दौरान जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों के अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, धार, खंडवा एवं खरगोन जिलों में शीतल दिन रहने के आसार हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img