Tuesday, October 6, 2026
34.3 C
Bhopal

झांसी में पकड़ा गया संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म का आरोपित मैनेजर

।।शुकवार-शनिवार देर रात कर्नाटक-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक युवती से दुराचार की घटना सामने आई है। आरोपित ट्रेन का पेंट्री कार मैनेजर है जिसे सुबह ट्रेन के झांसी से हिरासत में ले लिया गया है। डीएसपी रेल अर्चना शर्मा के अनुसार भोपाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर कुछ वेंडरों को भी उतारा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई से लौट रही युवती से हरदा इटारसी के बीच घटना हुई है। ट्रेन का भोपाल में स्टापेज था इसलिए पीड़िता ने भोपाल जीआरपी में घटना की जानकारी दी।

इस घटना के बाद रेल पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली निवासी युवती ट्रेन से 11 फरवरी को सवार हुई थी। बताया गया है कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण युवती भुसावल में उतर गई थी, शुक्रवार शाम को वह एसी कोच में कम्बल बिछाकर सो गई थी। युवती दिल्ली की रहने वाली है। रास्ते मे एक युवक ने कहा कि जनरल कोच में जगह खाली है, वह युवती को जगह दिलाने का झांसा देकर पेंट्री कार में ले गया और युवती को गेट के पास बैठा दिया, इसके बाद देर रात युवती से दुराचार किया गया। रात तीन बजे भोपाल जीआरपी थाना प्रभारी ने इटारसी पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद जीआरपी ने झांसी में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अर्चना शर्मा ने बताया कि भोपाल में युवती का मेडिकल कराया है। डायरी इटारसी आने के बाद जांच की जाएगी।

Hot this week

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

Topics

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img