Wednesday, October 7, 2026
34.2 C
Bhopal

दमोह-पन्‍ना मार्ग पर चलते ट्रक में लगी आग

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गैसाबाद थाना अंतर्गत दमोह-पन्ना राजमार्ग पर व्यारमा नदी के पुल के पास रविवार सुबह चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी उग्र हो गई कि ट्रक का पीछे का हिस्‍सा पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता के चलते फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

बताया गया है कि रविवार की सुबह गैसाबाद थाना अंतर्गत हटा पन्ना राजमार्ग पर व्यारमा नदी के पुल पर हटा से सतना की ओर जा रहे एक ट्रक के टायर में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे ट्रक में फैल गई। लोगों को गंभीर हादसा घटित होना दिखाई देने लगा था। इस बात की जानकारी तत्काल ही ग्रामीणों द्वारा गैसाबाद पुलिस थाने को दिए जाने के उपरांत हटा एवं अमानगंज नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने तत्काल ही पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे बहुत बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो सकी। Updating…

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img