Wednesday, November 4, 2026
18.8 C
Bhopal

दो बड़े अस्पताल में आज डॉक्टरों का प्रदर्शन

राजधानी के BMHRC और हमीदिया हॉस्पिटल में मंगलवार को डॉक्टरों ने काली पट्‌टी बांधकर काम किया। बीएमएचआरसी में दो दिन पहले एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ. संदीप कुमार सोरते के साथ मारपीट कर तोड़फोड की थी इसके बाद यहां के डॉक्टर और कर्मचारी नाराज चल रहे हैं। वहीं, गांधी मेडिकल कॉलेज में एरियर न मिलने से नाराज मेडिकल टीचर्स काली पट्‌टी बांधकर इलाज कर रहे हैं।बीएमएचआरसी की डायरेक्टर से मिलेंगे डॉक्टरजानकारी के मुताबिक जिस दिन अस्पताल में मारपीट की घटना हुई उस वक्त डायरेक्टर डॉ प्रभा देसिकन शहर से बाहर थीं। साेमवार को उनसे डॉक्टर और कर्मचारी सुरक्षा को लेकर मुलाकात करने वाले थे लेकिन वे सोमवार को नहीं पहुंचीं। डॉक्टर और तमाम कर्मचारी आज डायरेक्टर से मिलकर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे। डायरेक्टर से बातचीत संतोषजनक नहीं रही तो डॉक्टर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img